फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM Yogi will come to Jaunpur Tomorrow will inaugurate and lay the foundation stone for projects worth crores

कल जौनपुर आएंगे सीएम योगी: कार्यक्रम में जाना हो तो अपनाएं ये रूट, करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण

Thu, 08 Sep 2022 11:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Sep 2022 11:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल एक दिवसीय दौरे पर जौनपुर जाएंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उनकी सभा होगी। 

विज्ञापन
CM Yogi will come to Jaunpur Tomorrow will inaugurate and lay the foundation stone for projects worth crores
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले में एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उनकी सभा होगी। यहां विभिन्न विभागों के लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाणपत्र भी वितरित किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री 257 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह करीब दस बजे आएंगे और सवा बारह बजे तक जिले में रहेंगे। सवा दो घंटे जिले में रहकर वह विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। अभी तक के प्रस्तावित कार्यक्रमों में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण शामिल है।
विज्ञापन

CM Yogi will come to Jaunpur Tomorrow will inaugurate and lay the foundation stone for projects worth crores
CM yogi - फोटो : अमर उजाला
बदला रहेगा रूट, आपको जानना जरूरी

सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक मार्ग प्रतिवर्तित रहेगा। इसमें मछलीशहर से प्रयागराज की तरफ से आने वाली गाड़ियों को मछलीशहर से मड़ियाहूं की रोड पर डायवर्ड किया जाएगा। मछली शहर से यदि कोई बड़ा वाहन बाहर आ जाता है तो उसे पकरी तिराहे से हाइवे पर डाइवर्ड कर दिया जाएगा। सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन आजमगढ़ व शाहगंज की ओर जाएंगे। उनको बक्शा हाइवे पर ही सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रोका जाएगा। अलीगंज मोड़ ने शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।

शाहगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहन शाहगंज के बार्डर पर ही रोके जाएंगे। छोटे वाहनों को कोइरीडीहा तिराहे से डायवर्ड करके मल्हनी सिकारपुर होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। शहर की तरफ से शाहगंज की ओर जाने वाले हल्के वाहन सिकारपुर, करंजाकला से पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पीछे से शाहगंज रोडपर पहुंचेंगे। आजमगढ़ रोड से आने वाले सभी वाहन पूर्ण से प्रसाद कॉलेज से केराकत की ओर मोड़ दिए जाएंगे। भदोही से होकर आने वाले बड़े वाहनों को मड़ियाहू से जलालपुर की ओर डायवर्ड कर दिया जाएगा। पचहटिया तिराहे से पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आखिरी छोर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इस मध्य कोई भी ट्रक या डीसीएम जौनपुर शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

CM Yogi will come to Jaunpur Tomorrow will inaugurate and lay the foundation stone for projects worth crores
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम में जाना है तो इस रास्ते से जाएं

 जौनपुर शहर से जाने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन अपने स्थान से लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर चढ़कर बसारदपुर मोड़ शंभूगंज से नीचे उतरकर छूंछापुल होकर छबिलेपुर करंजाकला के पीछे से पूर्वांचल विश्वविद्यालय से आगे शाहगंज मार्ग पर मिलेंगे।  कार्यकर्ताओं के जो वाहन गौराबादशाहपुर केराकत की ओर से आएंगे वह सभी प्रसाद तिराहा से मुड़कर बरदह होते हुए जम्हाई इटौरी होते हुए कोईरीडीहा होकर कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। कार्यकर्ताओं के बसों को खड़ा करने के लिए व्यवस्था पूर्वांचल विश्वविद्यालय से भारत पेट्रोलपपं के आगे शाहगंज की ओर बाईं लेन में की गई है। बाइक व कार विश्वविद्यालय परिसर के अंदर एवं शाहगंज रोड पर खड़ी करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed