फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM Yogi and Nitin Gadkari visit jaunpur give projects worth 1500 crores

जौनपुर आएंगे सीएम योगी और नितिन गडकरी: सवा घंटे तक जिले में रहेंगे, 1500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे

Sat, 18 Dec 2021 04:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Dec 2021 04:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद जौनपुर में प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वह 20 दिलंबर को आ रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi and Nitin Gadkari visit jaunpur give projects worth 1500 crores
नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री (परिवहन राजमार्ग) नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 20 दिसंबर को जौनपुर जिले के मछलीशहर आ रहे हैं। वो फौजदार इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जनपद की 1500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनके आने का प्रोटोकॉल आ गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और नितिन गडकरी का हेलीकॉप्टर सोमवार को 11:50 बजे पहुंचेगा और उसके बाद दोनों मछलीशहर बस स्टैंड पहुचेंगे। दोपहर 12:00 से 01:00 बजे तक फौजदार इंटर कॉलेज में नेशनल हाईवे से संबंधित कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 01:05 बजे मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोकार्पण और शिलान्यास करने वाली परियोजनाओं की सूची तैयार करके शासन भेजी गई है। जहां से स्वीकृति मिलने पर संबंधित परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराया जाएगा। वहीं, कार्यक्रम स्थल चिह्नित होने के कारण टेंट और कुर्सियां लगाने का भी काम चल रहा है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री विकास कार्यों से जुड़े परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 400 से 450 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, डेढ़ सौ करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 396 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-135ए भदोही से जौनपुर मार्ग का चौड़ीकरण (38 किमी) का शिलान्यास करेंगे। इसी तरह 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-338बी मछलीशहर से भदोही का (48 किमी) तक चौड़ीकरण के कार्य का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 27 करोड़ रुपये की लागत से जौनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-128 ए पर शहर में मेजर ब्रिज के निर्माण के कार्य का शिलान्यास करेंगे।

286 कार्यों का होगा लोकार्पण
सभी विधानसभा क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। अब तक तैयार सूची के मुताबिक 286 कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़क, शाहगंज विधानसभा क्षेत्र की 3 सड़क और 36 अन्य निर्माण कार्य, मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से 3 सड़क और 38 अन्य निर्माण कार्य, सदर विधानसभा क्षेत्र से एक सड़क और 41 अन्य निर्माण कार्य, बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से 2 सडक, जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से 45 निर्माण कार्य, मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के 1 सड़क और 53 अन्य निर्माण कार्य और विधानसभा क्षेत्र केराकत के 60 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाना शामिल है।

109 कार्यों के शिलान्यास की तैयार की गई सूची
कार्यक्रम के दौरान 109 कार्यों का शिलान्यास किया जाना प्रस्तावित है। इसमें शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से 3 सड़क और 2 अन्य विकास कार्य, मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में 1सड़क और 15 अन्य निर्माण कार्य, सदर विधानसभा क्षेत्र में 3 सड़क और 14 अन्य विकास कार्य, बदलापुर विधानसभा में 2 सड़क और 2 अन्य निर्माण कार्य, जफराबाद विधानसभा में 2 सड़क व 19 अन्य निर्माण कार्य, मड़ियाहूं में 1 सड़क और 22 अन्य निर्माण कार्य, केराकत में 2 सड़क और 21 अन्य निर्माण कार्य व मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में 3 सड़कों का शिलान्यास होना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed