फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM will give appointment letters to 856 candidates successful in police recruitment

Jaunpur News: पुलिस भर्ती में सफल 856 अभ्यर्थियाें को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र

Sat, 14 Jun 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
CM will give appointment letters to 856 candidates successful in police recruitment
जौनपुर। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र देंगे। अभ्यर्थियों को मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए 22 बसें लगाई गईं हैं। यह बसें 15 जून रविवार को अभ्यर्थियों को लेकर मुख्यालय के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


जौनपुर डिपो के बेड़े में निगम व अनुबंध मिलाकर कुल 92 बसें हैं। यह बसें कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, शाहगंज, आजमगढ़ समेत अन्य जगहों के लिए चलाई जाती हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि डिपो से 22 बसों को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। ये बसें 15 जून को मुख्यालय के लिए अभ्यर्थियों को लेकर रवाना होगी, तीन दिन में सभी बसें वापस आ जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसका ध्यान दिया जाएगा। कुछ बसों का फेरा भी बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले से 734 पुरुष व 122 महिला कुल 856 अभ्यर्थियों को सीएम नियुक्ति पत्र देंगे। सभी अभ्यर्थी शनिवार शाम को ही पुलिस लाइन में पहुंच गए है। रविवार भोर से रोडवेज बसों से रवाना होंगे। प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि रोडवेज बस की तैयारी कर ली गई। सुबह चार बजे भोर से सभी अभ्यर्थियों को लंच पैकेट के साथ मुख्यालय के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed