फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM will come to excite the workers

कार्यकर्ताओं में जोश भरने आएंगे सीएम

Fri, 30 Oct 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
CM will come to excite the workers
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल बाग से अपने सामानों को समेटता बांसफोड़ समुदाय के लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को जिले में होंगे। मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सिकरारा बाजार से सटे ताहिरपुर बाग में आयोजित जनसभा के जरिए वह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। करीब एक घंटे तक कार्यक्रम की सूचना के बाद जिला प्रशासन व पुलिस तैयारियों में जुटा रहा। हेलीपैड से लेकर मंच तक अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आयोजकों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले एक नवंबर की शाम से चुनावी शोर थम जाएगा। इससे पहले सभी दल चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने की जीतोड़ कोशिश में लगे हैं। भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार के अंतिम घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद जिले में आ रहे हैं। वह अपराह्न दो बजे हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। अपराह्न तीन बजे तक वह सभा स्थल पर रहेंगे। यहां से सीधे वाराणसी रवाना होंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन के लोग चौकन्ना हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी राजकरन नय्यर सहित पुलिस-प्रशासन के अन्य अफसरों ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों की जानकारी ली। सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए। भाजपा की ओर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सतीश सिंह आदि ने कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया। इसके बाद मंच निर्माण का कार्य शुरू हुआ। कार्यक्रम स्थल से 70 मीटर दूर खाली खेत में हेलीपैड का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

खाली कराया गया बाग
सिकरारा। सीएम के कार्यक्रम स्थल को लेकर काफी देर तक असमंजस की स्थिति रही। पहले कार्यक्रम शेरवां बाजार स्थित इंटर कॉलेज में तय किया गया था, लेकिन वहां पहले से ही दूसरे दल का कार्यक्रम होने के कारण बाद में ताहिरपुर बाग का चयन किया गया। बाग में धरकार जाति के कुछ परिवार अपना आशियाना बनाए हुए हैं। आननफानन प्रशासन ने उन्हें वहां से हटवाया। इस दौरान वह सर्दी में खुले आसमान के नीचे रात बिताने पर गिड़गिड़ाते रहे। बाद मेें उन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed