{"_id":"5f6daf8f5abce22e2d636eaf","slug":"cm-hands-over-billions-to-jaunpur-before-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के पहले सीएम ने जौनपुर को दी करोड़ों की सौगात, इण्टर कालेज, सड़क निर्माण शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के पहले सीएम ने जौनपुर को दी करोड़ों की सौगात, इण्टर कालेज, सड़क निर्माण शामिल
Fri, 25 Sep 2020 02:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग से बोलते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुुर जिले में विकास की 36 करोड़ की परियोजनाओं का शुक्रवार को लोकार्पण और 44 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया।
विज्ञापन
दरअसल, इसमे सिकरारा पीएचसी को उच्चीकृत करते हुए पद्मश्री प्रो लालजी सिंह के नाम पर नामकरण होगा। उनके नाम पर सिकरारा से शेरवां होते हुए बरईपार जाने वाली सड़क का भी नामकरण होगा। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
कुल्हनामऊ में गोमती नदी पर बनने वाले पुल का नाम राजा योगेंद्र दत्त दुबे सेतु होगा। मल्हनी में निषादराज के नाम पर बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण होगा। कार्यक्रम में मंत्री अनिल राजभर, गिरीशचंंद्र यादव, डीएम दिनेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन