फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Clouds prevailing throughout the day, drizzle in the evening

दिनभर छाए रहे बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी

Fri, 03 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Clouds prevailing throughout the day, drizzle in the evening
जौनपुर। मौसम में का मिजाज शुक्रवार को सुबह से ही बदला-बदला नजर आया। भोर से हुई हवाओं के साथ आसमान में बादलों की उमड़ घुमड़ शुरू हो गई। दिनभर सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर जारी रहा। दोपहर बाद आसमान में बादलों का जमावड़ा हो गया। शाम को करीब साढ़े बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। दस मिनट तक हुई बूंदा बांदी के साथ रात आठ बजे से ही गलन को अहसास होने लगा। बूंदाबांदी के चलते तापमान में भी गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी पांच दिनों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे व अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अधिकतम आर्द्रता 60-89 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 57-65 प्रतिशत हवा की गति 6-8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूरब/पश्चिम दिशा की ओर चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed