फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cloth merchant dies after being hit by train

ट्रेन से कटकर कपड़ा व्यापारी की मौत

Wed, 04 Aug 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cloth merchant dies after being hit by train
बादशापुर रेलवे स्टेशन के करीब ट्रेन से कटकर बुधवार को बालवरगंज सुजानगंज के कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाई, लेकिन इसके बाद भी व्यापारी की जान नही बची। घटना की जानकारी होने पर शोक में सुजानगंज में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से वाराणसी जाने वालीपंजाब मेल का अपराह्न 3:32 मिनट पर बादशाहपुर रेलवे पर ठहराव है। बुधवार को ट्रेन खड़ी होने के लिए धीमी गति से चल रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति पटरी पर खड़ा दिखाई दिया तो ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, लेकिन वह चपेट में आ गया। काफी देर तक पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक की पहचान गया प्रसाद जायसवाल (50) निवासी बालवरगंज थाना सुजानगंज के रूप में की है। वे सुजानगंज के कपड़ा व्यवसाई थे। जिसके बाद पुलिस ने उनके घर वालों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। गया प्रसाद जायसवाल स्टेशन पर क्यों आए थे यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि मुंगराबादशाहपुर स्टेशन से सटे सरायरुस्तम निवासी हरि जायसवाल के यहां गया प्रसाद की ससुराल थी। जीआरपी थाना जंघई के प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed