फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   closed ineffective against Notbandi

नोटबंदी के विरोध में बंद बेअसर

Tue, 29 Nov 2016 02:25 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 29 Nov 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
closed ineffective against Notbandi
सुक्‍खीपुर में नोटबंदी के विरोध में जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। 
नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी दलों का सोमवार का  बंद  जिले में बेअसर रहा। जिले की दूकानें खुली रहीं। नोट बंदी से आम जनता को हो रही समस्याओं के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरें। सदर विधायक नदीम जावेद की अगुआई में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर कोतवाली पर जनाक्रोश रैली की।
विज्ञापन


जिसमें वक्ताओं ने कहा कि बिना किसी ठोस तैयारी के इतना बड़ा फैसला कर सरकार ने देश की करोड़ों जनता को आर्थिक संकट में डाल दिया है। विधायक नदीम जावेद के सुक्खीपुर स्थित आवास पर कांग्रेसी जुटे और कोतवाली चौराहा पहुंचे। उधर कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कोतवाली चौराहा आए और सभा हुई।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई। कहा कि इस तुगलकी फरमान से देश का हर व्यक्ति परेशान हो गया है। किसान खाद बीज नही ले पा रहा है। उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को विधायक नदीम जावेद, जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर, डा. वीएल वर्मा, अनुराग राय, कलेंद्र बिंद, विशाल सिंह, जयमंगल यादव, राकेश मिश्र,  डा. राकेश उपाध्याय, अमित तिवारी, संदीप सोनकर, सद्दाम अहमद, अरशद, बब्लू फैज आब्दी, सिब्ली अहमद, अतुल विश्वकर्मा, तिलकू निषाद, बब्लू वर्मा, अश्वनी मोहम्मद आरिफ, रोहित खान आदि मौजूद थे। उधर, पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष परवेज हसन ने चहारसूचौराहे पर पीएम का पुतला दहन कर विरोध जताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed