फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cleanliness system affected due to boycott of municipal workers

पालिकाकर्मियों के कार्य बहिष्कार से सफाई व्यवस्था प्रभावित

Tue, 09 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness system affected due to boycott of municipal workers
साथी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी सभासद पर कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। उधर, पालिका कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण साफ-सफाई की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। कार्य बहिष्कार के कारण जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन

पालिका कर्मियों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार कर कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि नगर पालिका परिसर में बीते शुक्रवार की रात भाजपा सभासद सूर्य लाल जायसवाल ने ड्यूटी पर तैनात नगर पालिका कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया। उनका यह भी कहना था कि दुर्व्यवहार को लेकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपी सभासद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते साफ-सफाई व पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। मंगलवार को जलापूर्ति भी बाधित रही। प्रदर्शन से पहले पालिका कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपी सभासद एवं उसके सहयोगी को गिरफ्तार करने की मांग करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में रामजी पटेल, हरि वर्मा, शिवानंद, रामानुज शुक्ला, लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल, बृज किशोर यादव, ओमकार नाथ मिश्रा, होरी लाल, शहजाद आलम, भरत लाल, गोपाल जी, दीपक रजक, चांद बाबू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed