फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cleanliness of roads, garbage among the population

सड़कों की कर दी गई सफाई, आबादी के बीच पड़ा रहा कूड़ा

Sat, 14 Nov 2020 09:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness of roads, garbage among the population
राज कालोनी हुसैनाबाद स्थित सप्लाई आफिस के बगल में सड़क पर फैला कूड़ा। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिम्मेदारों ने शहर में मोहल्लों व सड़कों की सफाई तो कर दी गई है, लेकिन आबादी के बीच खाली स्थानों पर कूड़ा पड़ा रहा। जिसे उठाने का कार्य नहीं किया गया, लेकिन पेयजल आपूर्ति तय समय से सुचारू रूप से चलता रहा।कारण शहर में मौजूद सभी 24 बड़े ट्यूब्वेल और 75 मिनी ट्यूब्वेल को दीपावली के मद्देनजर पहले ही ठीक कर दिया गया था।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में रोज तकरवबन 97 टन कचरा निकलता है, जो मोहल्लों से लेकर सड़कों तक बिखरा रहता है। कभी एक सप्ताह तो कभी एक पखवारा बीतने के बाद कूड़ा उठाने का कार्य किया जाता था। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन दीपावली पर शहर की समुचित सफाई करने को लेकर जिम्मेदार गंभीर दिखे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार की भोर में मोहल्लों व सड़कों की सफाई की गई। दोपहर में भी कूड़ा उठाया गया। जिससे शहर साफ रहे, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की निगाह आबादी के बीच खाली स्थानों पर पड़े कूड़ा के तरफ नहीं गया। दीपावली के बावजूद इन स्थानों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। वे अभी भी आबादी के बीच खाली स्थानों पर पड़े हुए हैं। इस दौरान हुसैनाबाद, तारापुर, रूहट्टा, मखदुमशाह अढ़न, जानकीपुरम कालोनी आदि मोहल्लों में अभी भी आबादी के बीच खाली स्थानों पर कूड़ा पड़ा देखा जा सकता है।
विज्ञापन

आबादी के बीच खाली स्थानों पर पड़े कूड़ा को भी शीघ्र हटवा दिया जाएगा। रविवार की भोर में और दोपहर में मोहल्लों व सड़कों की सफाई की गई।जिससे शहर साफ रहे, जहां तक पेयजल आपूर्ति की बात है तो तय समय के अनुसार पयेजल आपूर्ति की गई है। दीपावली से पहले ही सभी ट्यूब्वेलों की जांच कर कमियों को ठीक कर लिया गया था। - संतोष कुमार मिश्रा, अधीशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed