{"_id":"5eaef24d8ebc3e90aa5f6d31","slug":"cleanliness-done-at-evaluation-centers-jaunpur-news-vns523085968","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्रों पर हुई साफ सफाई, परीक्षक विरोध में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्रों पर हुई साफ सफाई, परीक्षक विरोध में
विज्ञापन
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य पांच मई से जिले के पांच केंद्रों पर शुरू होगा। कॉपियों का मूल्यांकन कराने के लिए परीक्षकों को डीआईओएस कार्यालय से ड्यूटी पत्र भेजा जा रहा है। सभी केंद्रों पर रविवार को कमरों की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन सहित अन्य तैयारियां होती रहीं।
फिजिकल डिस्टेंस का पालन कराते हुए कापियां जांची जाएगी। इसके लिए प्रतिदिन केवल एक विषय के परीक्षकों को ही बुलाया जाएगा। टेबल में 50 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है। नगर के परमानतपुर स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मूल्यांकन के लिए 22 टेबल लगाए गए हैं। इस पर 220 परीक्षक सामाजिक विज्ञान की कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय ने बताया कि कमरों में सफाई रविवार को करा दी। इसी प्रकार जीजीआईसी केंद्र पर इंटर अंग्रेजी का मूल्यांकन कराया जाएगा। प्रधानाचार्य जया सिंह ने बताया कि 23 टेबल लगाया गया है।
शिक्षक संघ मूल्यांकन करा करेगा बहिष्कार
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ पांच मई से शुरू हो रहे बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन कर ब हिष्कार करेगा। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि लाकडाउन के चलते दूर दराज से शिक्षक में को आने में काफी परेशानी उठानी पडेगी। तमाम शिक्षक ऐसे हैं जिनकों दूर से आना है। उनके पर साधन नहीं है। केंद्र सरकार ने लाकडाउन घोषित किया है। ऐसे में मूल्यांकन कराया जाना अनुचित है। शिक्षक संघ मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों को कापियों के मूल्यांकन की तैयारी कराने के निर्देश दे दिया गया है। 5 मई से मूल्यांकन शुरू होगा। भीड को कम करने के लिए विषयवार मूल्यांकन कराने का निर्देश दिया गया है। चार मई को सभी केंद्रों को सैनिटाइज कराया जाएगा। -प्रवीण कुमार तिवारी, डीआईओएस जौनपुर