{"_id":"67eed39c691ef66b1c04c649","slug":"class-3-student-missing-kidnapping-suspected-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-132186-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कक्षा तीन का छात्र लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कक्षा तीन का छात्र लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक का बेटा बुधवार को लापता हो गया। वह कक्षा तीन का छात्र था। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
पूविवि के आवासीय परिसर में रहने वाले प्रो. बीडी शर्मा का गोद लिया हुआ बेटा गोपाल कृष्ण (10) बुधवार की शाम खेलने के लिए निकला था। वह विश्वेश्वर महादेव मंदिर के पास खेल रहा था, लेकिन रात सात बजे तक घर नहीं लौटा। परिवार ने पहले खुद से तलाश की और जब रात 10 बजे तक वह नहीं मिला, तो प्रो. बीडी शर्मा ने सीओ, एसओ को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रात 12 बजे तक छात्र की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद प्रो. बीडी शर्मा ने पुलिस के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें गोपाल कृष्ण को परिसर से सड़क की ओर अकेले जाते हुए देखा गया। इस आधार पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई और थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत दी। प्रो.बीडी शर्मा ने बताया कि उन्हें संदेह है कि किसी ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। प्रो. शर्मा ने गोपाल के आधार कार्ड में पिता के स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, लापता छात्र की तलाश के लिए टीम गठित कर तलाश की जा रही है।
बाइक से काॅलेज के लिए निकला छात्र लापता
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव से बुधवार सुबह बाइक से कॉलेज के निकला छात्र लापता हो गया। परिजनों ने बृहस्पतिवार थाने पर तहरीर देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई है। हमजापुर गांव के निवासी राजकुमार चौहान ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर दी कि बीते बुधवार सुबह करीब 10 बजे उसका पुत्र मंगल चौहान (21) अपनी बाइक से कालेज जाने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। राजकुमार ने बताया उसका पुत्र रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी कालेज जाने के लिए ही निकला था। बृहस्पतिवार से उसको मोबाइल फोन भी बंद बता रहा है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया युवक के पिता की तहरीर पर छानबीन की जा रही है।