फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   civic animities

जंघई स्टेशन पर 4 करोड की लागत से बनेगा ट्रैक व आवास

Fri, 17 Jan 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
civic animities
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के दिन अब बहुरने वाले है। रेलवे ने यहां के कर्मचारियों को आवास व प्लेट फार्म पर नए ट्रैक बिछाने के लिए 4 करोड का बजट स्वीकृत किया है। इसके पहले 14.60 करोड रुपये के बजट से स्टेशन के प्लेटफार्म का निर्माण शुरु कराया जा चुका है। वाराणसी-प्रतापगढ रेलवे रुट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन मूलभुत सुविधाओं से बंचित है। यहां की वार्षिक आय लगभग बीस करोड है। इस स्टेशन से हजारों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। यहां से लोग वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, जौनपुर तक यात्रा करने के लिए ट्रेनों को बदलते हैं। सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। रेलवे ने अपने कर्मचारियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पहल शुरू कर दिया है। जिसके तहत 14.60 करोड में प्लेट फार्म का निर्माण व भवन का निर्माण का काम कार्यदायी संस्था ने शुरू करा दिया है। रेलवे के कर्मचारी टी-3 टाइप का एक, टी-4 टाइप का एक व टी-2 टाइप के दस आवास बनाए जाएंगे। प्लेट फार्म नम्बर एक ,दो व तीन, चार, पांच, सहित आठ नई लाइने बिछायी जाएगी। इसके पहले दिसम्बर माह में स्टेशन कायाकल्प के लिए 14.60 करोड का बजट पास किया गया था। सहायक अधिशासी अभियंता उत्तर रेलवे प्रयागराज राकेश सैनी का कहना है की कर्मचारी आवास व रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए लगभग 4 करोड के बजट स्वीकृत किया गया है। दिसम्बर 2020 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed