फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   city will look clean

साफ-सुथरा नजर आएगा शहर

Sat, 16 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
city will look clean
जौनपुर। एमएलसी पद के लिए हुए चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू थी। इससे विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही थी लेकिन अब अधिसूचना हटते ही इस दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है। इसका परिणाम जल्द ही शहरवासियों को दिखने लगेगा। अब रोजाना शाम चार बजे से लेकर रात आठ बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभागीय लोगों के मुताबिक आने वाले समय में इन सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा फैलाने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर से रोजाना 92 से 97 टन तक कूड़ा निकलता है। बावजूद इसके, कई इलाकों में कूड़ा सड़क पर पड़ा रहता है। इसे लेकर शिकायतें भी की जाती हैं। इसे लेकर नगरपालिका परिषद ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए डोर टू डोर कूड़ा उठान की योजना तैयार है। इसकी विभागीय प्रक्रिया भी करीब-करीब पूरी हो चुकी है। अब टेंडर की प्रक्रिया कराने की कार्यवाही शुरू की गई है। इसके बाद नगर पालिका में पंजीकृत 40 हजार घरों को इस व्यवस्था से सीधे जोड़ दिया जाएगा। हालांकि इस समय रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे से सुबह 10 बजे तक सफाई अभियान कार्य किया जा रहा है। इसके बाद अपराह्न तीन-साढ़े चार बजे बजे से सफाई कार्य कराया जा रहा है, जो वार्डों में छह-साढ़े छह बजे तक चल रहा है। इसी तरह दो दिन से सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, तिराहा-चौराहा पर शाम चार बजे से लेकर रात आठ बजे तक सफाई कार्य कराने का कार्य शुरू किया गया है। इसकी देखरेख के लिए छह अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, दो अधिकारियों को नोडल बनाया गया है, जो अपनी रिपोर्ट रोजाना ईओ नगरपालिका को दे रहे हैं। विभागीय लोगों के मुताबिक, जल्द ही सड़कों पर कूड़ा-कचरा फैलाने वालों से जुर्माना राशि भी वसूला जाएगा। जुर्माना राशि तय भी कर दी गई है। वहीं, शहर में प्रवेश करने वाले हर किसी की गतिविधियों पर नजर रखने का भी निर्णय लिया गया है। इसके लिए शहर के सभी रेलवे क्रासिंग और तिराहा-चौराहा पर वायरलेस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें रेलवे क्रासिंग नईगंज, रेलवे क्रासिंग जगदीशपुर, मुरादगंज तिराहा, बदलापुर पड़ाव, पालीटेक्निक चौराहा, जेसीज चौराहा, सिपाह, कोतवाली चौराहा, चहारसू, किला समेत 22 स्थान शामिल हैं, जिन्हें चिह्नित किया जा चुका है। इन स्थानों पर जहां तिराहा है, वहां तीन-तीन और जहां चौराहा है वहां चार-चार की संख्या में वायरलेस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। साथ ही कंट्रोल रूम नगरपालिका में बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए 33 लाख रुपये खर्च होंगे। साथ तीन ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई है, जिन्हें त्योहार और जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाया जा सकेगा। इसी तरह, नईगंज रेलवे क्रासिंग के पास ओवरब्रिज के नीचे वेडिंग जोन, किला के पास वेडिंग जोन, जेल के पास पार्क का सुंदरीकरण, बदलापुर और जेसीज चौराहे के पास वाहन पार्किगिं की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का कवायद चल रही है।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन ने तय किया है जुर्माना
सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने पर - 300
गलियों में कूड़ा फैलाने पर - 300
नदियों किनारे गंदगी फैलाने पर - 400
घरों का मलबा सड़क पर फेंकने पर - 1500
रोड पर अतिक्रमण करने पर - 1500
स्कूल, अस्पताल के पास गंदगी फैलाने पर - 400
कूड़ा, कचरा मिट्टी में दबाने या फिर जलाने पर - 1200
निजी नालियों, सीवर लाइनों से घरेलू मल बहाने पर - 200
नाली और सीवर में चोक करने वाला सामान डालने पर - 200
शहर में सार्वजनिक स्थानों पर दो दिन से शाम चार से रात आठ बजे तक सफाई कराई जा रही है। साथ ही लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। देखरेख के लिए 6 अधिकारियों को लगाया गया है। साथ ही दो अधिकारियों को नोडल बनाया गया है, जिनसे रोजाना रिपोर्ट मांगी जा रही है। जल्द ही लोगों से गंदगी करने पर जुर्माना वसूला जाएगा,जिसकी राशि तय हो गई है। - संतोष कुमार मिश्रा ईओ नगर पालिका, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव हो गया है। अब काम दिखने लगेंगे। तिराहे-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जल्द ही वर्क आर्डर जारी किया जा जाएगी। पार्क व वाहन पार्किगिं के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। कूड़ा कलेक्शन के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। - हिमांशु नागपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

सभी नगर निकायों में बनेंगे अमृत सरोवर
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार की सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक समीक्षा बैठक किया। इस दौरान उन्होंने नगर निकायों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही रोजाना शाम 4 से रात 8 बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने सभी नगर निकायों में एक-एक तालाब को अमृत सरोवर बनाने का निर्देश दिया। इस सरोवर में लाइटिंग और लोगों के बैठने तथा उसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने को कहा है। नगर विकास मंत्री ने शहर के सभी तिराहे-चौराहे का सुंदरीकरण कराने का जोर दिया। इस दौरान सीआरओ रजनीश राय, ईओ नगर पालिका संतोष मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष जौनपुर माया टंडन जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed