{"_id":"6318e1dab174521f655cf301","slug":"city-roads-and-drains-will-be-repaired-by-85-lakhs-jaunpur-news-vns6730631158","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 लाख से दुरूस्त होंगी शहर की सड़कें और नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 लाख से दुरूस्त होंगी शहर की सड़कें और नालियां
विज्ञापन
जौनपुर। शहर की बदहाल सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। इंटरलॉकिंग, नाला निर्माण और सड़कों की मरम्मत कराआई जाएगी। खुले मैनहोल को ढंकवाया जाएगा। इन कार्यों पर नगर पालिका 85 लाख रुपये खर्च करेगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
करीब सवा तीन लाख की आबादी वाले शहर में कई वार्डों में नाली और सड़क की हालत बदहाल है। नगर पालिका ने अब इनकी मरम्मत कराने का फैसला लिया है। करीब 85 लाख रुपये की लागत से से नाली और सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
कई मुहल्लों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जरा सी बारिश होने पर सड़कें लबालब हो जाती हैं। लोगों के घरों में पानी घुसने लगता है। कई दिनों तक सड़कों पर पानी भरा रहता है
विज्ञापन
सभासद कृष्ण कुुमार ने बताया है कि वार्ड नंबर 15 आशा किरण वार्ड घोषित किया गया है लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़कों की हालत भी खस्ता है। बजट के अभाव में नाली निर्माण नहीं हो पा रहा है। बारिश में लोगों के घरों तक पानी घुसता है। वार्ड में सात नालियों और 15 सड़कों का निर्माण कराया जाना है। इसका प्रस्ताव नगर पालिका को भेजा गया है। सिपाह के चाचक, चांदपुर, वाजिदपुर दक्षिणी आदि वार्डों में जलनिकासी और बदहाल सड़कें बड़ी समस्या हैं।
नगर पालिका के अवर अभियंता दीपक शाह ने बताया है कि वार्ड के इंटरलॉकिंग, नाला निर्माण व सड़कों की मरम्मत 85 लाख रुपये से कराई जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।