{"_id":"5734d2b04f1c1b387c919efc","slug":"city-bus-will-run-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चलेगी सिटी बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चलेगी सिटी बस
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 13 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद पर्यटकों एवं अन्य राहगीराें की सुविधा को देखते हुए सिटी बस चलाने की कवायद शुरू हो गई है। वैसे अभी कुछ सड़कें चौड़ी होनी शेष हैं। इसमें ओलंदगंज, जेसीज की भी सड़क शामिल है।
इस सड़क पर कई सत्ता में पकड़ रखने वालों ने भी कब्जा कर रखा है। वैसे प्रशासन इसे तोड़ने की पूरी तैयारी कर चुका है। शहर के करीब डेढ़ दर्जन सड़कें तोड़कर चौड़ी कर दी गई हैं। आधा दर्जन अभी और सड़कों पर अतिक्रमण हटाकर चौड़ा किया जाना है।
इसमें सबसे महत्वपूर्ण सड़क जेसीज से ओलंदगंज की है। इस सड़क पर कुछ ऐसे लोगाें ने अतिक्रमण कर रखा है जिनकी पहुंच शासन तक है। वैसे प्रशासन इसे तोड़ने की पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। इसकी भनक रखने के बाद कुछ लोगों की बेचैनी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
जो भी हो नगर पालिका परिषद शहर में लोगाें की सुविधाओं को देखते हुए सिटी बस संचालित करने का खाका तैयार कर रहा है। इसे अमली जामा कब पहनाया जाएगा यह तो नही कहा जा सकता, लेकिन इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
रिंग रोड और बाई पास सड़क का निर्माण शुरू होते ही सिटी बसों का संचालन शुरू हो सकता है। सिटी बस के शुरू होने से शहर के करीब चार लाख की आबादी को आवागमन में सुविधा हो सकती है। इसके किई स्थानों पर सड़कों को वन वे किया जाएगा।
लए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ल ने बताया कि अमृत योजना के तहत शहर को सुंदर बनाने के लिए आडिटोरियम, सीवर लाइनें, जल निगम की पाइप लाइने बिछाए जाने का प्लान है।