फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Citizens stopped repair work due to poor construction

Jaunpur News: घटिया निर्माण कराने पर नागरिकों ने रोका मरम्मत कार्य

Mon, 06 Feb 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Citizens stopped repair work due to poor construction
रामपुर। नगर पंचायत रामपुर स्थित पुरानी बाजार व मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली (यूनियन बैंक के सामने) गली में घटिया निर्माण कराए जाने पर नागरिकों ने रविवार को निर्माण रोक दिया। लोगों ने इसकी जांच कराने की मांग किया।
विज्ञापन

रामपुर पुरानी बाजार से मेन मार्ग को जोड़ने वाली मार्ग पर करीब 100 मीटर इंटरलाकिंग था। जिसको नगर पंचायत की तरफ से उखाड़कर पुन: पुराने ईंट से नाली बनवाया जा रहा था। रविवार को लोगों ने वहां पर रखा सेम ईंट व सफेद बालू को देखा तो इसकी चर्चा होने लगी। इसकी जानकारी होने पर आस-पास के लोगों ने विरोध करते हुए निर्माण को रोकवा दिया। लोगों का आरोप है कि बिना किसी जानकारी के पहले तो सही मार्ग को खराब कर दिया गया, दूसरी तरफ उसी ईट से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इससे जनता को कोई लाभ नहीं मिलेगा। गली का निर्माण मानक के हिसाब से कराया जाए। इस मौके पर जयप्रकाश मिश्र, अविल चौरसिया, सुभाष चंद्र गुप्ता, रामजस, भोला प्रजापति, रमेशचंद्र जायसवाल, दिनेश, संजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed