फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   chunav

आज शाम छह बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार

Mon, 12 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
chunav
जौनपुर। पिछले एक पखवाड़े से जारी पंचायत चुनाव का शोर मंगलवार की शाम छह बजे से थम जाएगा। इस समय के बाद अगर कोई समूह में चुनाव प्रचार करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की टीमें चौकन्ना हो गई हैं। अंतिम समय में प्रत्याशियों की ओर छल-बल इस्तेमाल किए जाने की आशंका के मद्देनजर खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। 26 मार्च को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही जिले में सरगर्मी तेज हो गई थी। पहले चरण में मतदान होने के कारण नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार में प्रत्याशी दिन-रात एक किए हुए हैं। गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर अपनी उम्मीदवारी और चुनाव निशान के बारे में बताया जा रहा है। वोटरों को साधने का कोई भी तरीका बाकी नहीं छोड़ रहे। ग्राम प्रधान और बीडीसी के लिए प्रचार गांव में ही हो रहा है, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों को कई गांवों की परिक्रमा करनी पड़ रही है। प्रत्याशी के अलावा परिवार के सदस्य और समर्थक भी प्रचार में लगे हुए हैं। मंगलवार की शाम छह बजे के बाद प्रचार पर पूरी तरह अंकुश लग जाएगा। प्रत्याशी किसी तरह की रैली, सभा या जुलूस नहीं निकाल पाएंगे। लाउड स्पीकर, प्रचार वाहन आदि का प्रयोग नहीं होगा। उन्हें सिर्फ पैदल ही जनसंपर्क करने की अनुमति दी गई है। समूह में भी प्रचार करने पर पाबंदी रहेगी। प्रत्याशी सिर्फ अकेले ही लोगों से अपनी बात पहुंचा सकेगा। प्रचार थमने के बाद से ही गांवों में जोड़-तोड़ का अंतिम दांव भी लगेगा। धनबल-बाहुबल के प्रयोग की भी आशंका है। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

जला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed