फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Christian missionary operating in Sujanganj exposed

Jaunpur News: सुजानगंज में प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप, दो पादरी पकड़े गए, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 04 May 2025 08:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 04 May 2025 08:18 PM IST
सार

प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वाले दो पादरी गिरफ्तार हुए हैं। इनके पास से दो बाईबिल और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Christian missionary operating in Sujanganj exposed
थाना,सुजानगंज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 ईसाई मिशनरियां धर्म परिवर्तन सभा का आयोजन कर लोगों को धर्मांतरण कर इसाई बना रहे हैं। स्थानीय क्षेत्र के दो व्यक्तियों ने थाना सुजानगंज में लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि ग्राम सभा कुतुबपुर निवासी खेमचंद पुत्र रामदुलार तथा रामनारायण पुत्र खेमचंद ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित धर्मांतरण सभा का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि हम लोगों को प्रलोभन देकर हिंदू धर्म के बारे में गंदी-गंदी बातें बताकर तथा ईसाई धर्म को न मानने पर मेरे परिवार वाले तथा मैं बीमार हो जाऊंगा ऐसी बातों को बताकर मुझको जबरन ईसाई धर्म मे धर्मांतरण करने के लिए विवश कर रहे थे।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा मुन्ना तथा प्रखंड अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने मांग किया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। इस संबंध में सुजानगंज थानाध्यक्ष यजवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धर्मांतरण सभा की सूचना मिलते ही मौके पर सुजानगंज थाना पुलिस पहुंचकर उपस्थित दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर बाइबल की किताब भी बरामद की गई। उपरोक्त प्रार्थी के प्रार्थना पत्र के अनुसार आरोपियों विरुद्ध मुकदमा उचित कार्यवाही की जाएगी। समाचार भेजे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed