फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chowmin seller's body found outside the shop

Jaunpur News: चाउमिन विक्रेता का शव दुकान के बाहर मिला

Thu, 22 Aug 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Chowmin seller's body found outside the shop
मछलीशहर। कोतवाली के कोढ़ा (श्रीनेतगंज) निवासी अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक उक्त गांव के निवासी अमर नाथ पटेल (53) गांव के श्रीनेतगंज बाजार में चाउमीन की दुकान चलाते थे। प्रतिदिन की वह देर शाम दुकान बंद करने के बाद घर चले जाते थे। मंगलवार रात वह घर नहीं गए तो बुधवार की भोर में परिजन उसे खोजते हुए दुकान पर आए। परिजनों ने देखा कि दुकान के बाहर ही शव पड़ा हुआ था। परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कोतवाली लाया गया। शव पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed