फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chilly sunlight gave some relief from the cold but the tempreature in the evening, two people died

खिली धूप ने दी ठंड से कुछ राहत लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ी, दो लोगों की हुई मौत

Sun, 07 Jan 2018 12:44 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 07 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Chilly sunlight gave some relief from the cold but the tempreature in the evening, two people died
winter - फोटो : amarujala
जौनपुर। हफ्ते पर से जारी कड़ाके की ठंड से शनिवार को तब राहत मिली जब दोपहर में कोहरा छंटा और धूप निकली। तकरीबन पांच घंटे गुनगुनी धूप का लोगों ने लुत्फ उठाया। पार्कों में खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


गलियों में चहल-पहल रही। लोगों ने गीले कपड़े सूखाए। शाम ढलते ही गलन और बढ़ गई। ठंड से  रामपुर और मछलीशहर में लोगों की ठंड से मौत हो गई।

एक सप्ताह से हाड़ कंपा देने वाले इस मौसम में घना कोहरा मुसीबत बना हुआ था। शुक्रवार की रात 8 बजे के बाद कोहरा छा गया जो सुबह नौ बजे तक शनिवार सुबह तक रहा।
विज्ञापन


मगर कोहरा छंटने लगा और गुनगुनी धूप निकली। शाम पांच बजे तक खिली धूप का लोगों ने खूब आनंद उठाया। महिलाएं और बच्चे पार्कों में पहुंचे। वहां खूब मौज-मस्ती की। छतों और दफ्तर के बाहर लोग धूप सेंकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दिन भर सर्द हवा भी चलती रही लेकिन धूप की गुनगुनाहट बरकरार रही। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 18 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार रहा वहीं न्यूनतम तापमान 6 से बढ़कर 7 डिग्री सेल्सियस धूप की वजह से हो गया।

मौसम में बदलाव से किसानों ने भी राहत की सांस ली। धूप ने आलू, अरहर, सरसों की फसल को पाला मारने के खतरे से बचा दिया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 8 जनवरी के बाद अच्छी धूप और ठंड से राहत मिलने का दावा किया है।

शाम को सूरज डूबने के बाद ठंड और गलन बढ़ गई। मछलीशहर में ठंड लगने से छाछो गाँव निवासी सुमित्रा (60) पत्नी जयश्री बिंद की मौत हो गई। वह शुक्रवार को बैंक से पैसा निकालने गई थी। वहाँ से लौटने में शाम हो गई।


घर पहुंचने पर वह कांपने लगी और पेट में दर्द शुरू हो गया। उन्हें डाक्टर को दिखा गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। रात में उनकी अस्पताल में ही मौत हो गई। उधर रामपुर क्षेत्र के परमालपुर में ठंड लगने से अक्षैवर (65) की मृत्यु हो गई।

वह रात में बरामदे में सोए थे। रात्रि में अचानक सीने में दर्द हुआ तो घर के लोग अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed