फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Children reached school, flowers showered in welcome

बच्चे पहुंचे स्कूल, स्वागत में बरसे फूल

Wed, 01 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Children reached school, flowers showered in welcome
करीब पांच महीने बाद बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के बच्चे स्कूल पहुंचे तो गुरुजनों ने पुष्पवर्षा कर बच्चों का स्वागत किया। कहीं रोली और चंदन का तिलक लगाया गया तो कहीं माला पहनाकर स्वागत हुआ। अधिकतर विद्यालयों में कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरते गए। विद्यालय के मुख्य गेट पर ही बच्चों का हाथ सैनिटाइज कराया गया और जो बच्चे घर से मास्क लगाकर नहीं आए थे उन्हें मॉस्क वितरित किया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बुधवार को बेसिक शिक्षा परिषद समेत सभी बोर्ड के कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यालयों में पठन पाठन का कार्य शुरू कर दिया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी विद्यालयों को मार्च महीने में ही बंद कर दिया गया था। बच्चे घर पर ही रहकर आनलाइन क्लास या मोहल्ला क्लास के माध्यम से पढ़ाई कर रहे थे। शिक्षकों के लिए विद्यालय पहले ही खोल दिए गए थे पर कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को बुधवार से विद्यालय आने की छूट दे दी गई। कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों के लिए 24 अगस्त से ही स्कूल खोल दिए गए थे। केराकत: प्राथमिक विद्यालय देवकली में शिक्षकों ने बैंड बाजे के साथ बच्चों का स्वागत किया। स्कूल पहुंचने पर बच्चों को तिलक लगाया गया। प्राथमिक विद्यालय सरायबीरू , प्राथमिक विद्यालय तेजपुर ,शेखजादा प्राथमिक, व जूनियरहाईस्कूल में भी बच्चो का शिक्षको ने गर्म जोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

बक्शा: प्राथमिक विद्यालय रन्नो, उत्तरपट्टी, खुंसापुर, सरायत्रिलोकी, दरियावगंज, मगरेसर में स्कूल पहुंचे बच्चों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बच्चों को कोविड प्रोटोकाल का पाठ पढ़ाया गया। सिकरारा: महीनों बाद स्कूल पहुंचे बच्चे खुशी से चहक उठे। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बच्चों को तिलक लगाने के बाद गुलाब का फूल भेंटकर स्वागत किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व ताहिरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने बच्चों का स्वागत किया। बीईओ राजीव कुमार यादव ने बताया कि काफी दिनों बाद स्कूल पहुंचे बच्चे भी प्रफुल्लित नजर आए। मुफ्तीगंज: कम्पोजिट विद्यालय कदहरा , एकौनी, प्रथमिक विद्यालय मुरारा, भोगी पट्टी, सरस्वती पूजन के बाद पठन पाठन का कार्य शुरू हुआ। बीईओ संजय कुमार यादव ने अध्यापकों की ओर से बच्चों को मिले स्नेह की सराहना की । मछलीशहर: कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चे सुबह स्कूल पहुंचे तो सबसे पहले उनका हाथ सैनिटाइज कराया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बच्चों में मास्क का वितरण किया गया। सेन्ट जोसेफ स्कूल और परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मास्क दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसठी: स्थानीय प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रतिमा गिरी और प्राथमिक विद्यालय हटिया के निशांत मिश्रा ने स्कूल आए बच्चों को सामाजिक दूरी बनाकर बैठने और कोविड संक्रमण के बारे में जागरुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed