फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Children created a ruckus when the school did not open on time

विद्यालय समय से नहीं खुलने पर बच्चों ने किया हंगामा

Wed, 23 Mar 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Children created a ruckus when the school did not open on time
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर विकास खंड के सरसौडा जूनियर हाईस्कूल समय से नहीं खुलने पर बच्चों ने गेट के बाहर हंगामा खड़ाकर दिया। मंगलवार को सुबह नौ बजे से ही बच्चे विद्यालय के बाहर खड़े होकर गेट खुलने का इंतजार करते रहे। विद्यालय का ताला 9.30 के बाद खुला। इसके चलते बच्चे बाहर धूप में खड़े रहे। कई बच्चे घर वापस लौट गए।
विज्ञापन

स्कूल समय से नहीं खुलने के कारण अभिभावकों में काफी नाराजगी है। अभिभावक भी विद्यालय की इस लापरवाही से काफी खफा है। बच्चों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय समय से कभी नहीं खुलता। इससे चलते हर रोज बच्चों को बाहर खड़ा रहना पड़ता है। अभिभावकों ने बताया कि अगर हमारे बच्चों को विद्यालय पहुंचने में देरी होती है तो शिक्षक डांटते हैं लेकिन वह खुद देरी से आते हैं। उनसे कोई नहीं पूछता कि देरी से स्कूल क्यूं आए। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार का कहना है कि उन्हें किसी काम से बाहर जाना था। उन्होंने एक शिक्षक को समय से स्कूल पहुंचकर गेट खोलने की जिम्मेदारी सौंप दी थी लेकिन शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed