फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child protection team stopped marriage of minor

Jaunpur News: बाल संरक्षण टीम ने नाबालिग की शादी रोकी

Sat, 27 Apr 2024 02:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Child protection team stopped marriage of minor
केराकत। गोमतेश्वर महादेव सिहौली के मंदिर पर किशोरी की हो रही शादी को बाल संरक्षण टीम ने शुक्रवार को रोकवा दिया। आयु प्रमाण पत्र न मिलने पर टीम दुल्हन और उसकी मां को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन


उदयचन्दपुर निवासी मनीष यादव की शादी बकुलियां की किशोरी से तय थी। शुक्रवार को दुल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग गोमतेश्वर महादेव मंदिर सिहौली पर शादी की रस्म अदायगी के लिए पंहुचे। इसी दौरान किसी ने लखनऊ में बाल संरक्षण कार्यालय फोन कर सूचना दिया कि केराकत के गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर एक नाबालिग की शादी हो रही है। लखनऊ की टीम ने जौनपुर की टीम को अलर्ट किया। इसके बाद पुलिस के साथ टीम मौके पर पहुंची। टीम के छानबीन से सभी लोग अवाक रहे गए। आयु प्रमाणपत्र मांगने पर लड़की पक्ष नहीं दे सका। काफी देर इंतजार के बाद लड़की और उसकी मां को लेकर टीम जिला कार्यालय चल गई। प्रभारी निरीक्षक केराकत दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बाल संरक्षण टीम के साथ नाबालिग की शादी रोकवाई गई है। बाल संरक्षण टीम की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed