{"_id":"5e2c9d8e8ebc3e4b58684d61","slug":"child-missing-while-playing-near-a-pond-jaunpur-news-vns5072455186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब के पास खेलते हुए बच्चा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब के पास खेलते हुए बच्चा लापता
विज्ञापन
खेतासराय। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव में तालाब के पास खेल रहा छह वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया। डूबने की आशंका में घरवाले तालाब में जाल डालकर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।
पोटरिया गांव के समसुद्दीन सलमानी का पुत्र मो.यासिर (6) दोपहर में घर के समीप बनवह तालाब के पास खेल रहा था। कुछ देर बाद वह लापता हो गया। पहले तो परिजनों ने सोचा कि कहीं इधर-उधर खेलने गया होगा। घंटों बाद भी न लौटने पर उन्हें चिंता सताने लगी। काफी खोजबीन के बाद भी यासिर का पता नहीं चला तो तालाब में जाल डालकर उसकी तलाश शुरू हुई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने पुलिस की मदद से गोताखोर को बुलाया है।
----
घर से खेलने निकला किशोर आठ दिन से लापता
जलालपुर। घर से खेलने निकला किशोर आठ दिन बाद भी वापस नहीं लौटा है। काफी तलाश के बाद भी कहीं जानकारी न मिलने पर घरवालों ने जलालपुर थाने में तहरीर दी है। क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी अफसर अली का पुत्र आफताब अली (15) 17 जनवरी को खेलने के लिए घर से बाहर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही है।