फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child dies after hit by tractor trolley in jaunpur family members Road jam

Jaunpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घर के बाहर खेल रहे बालक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 10 May 2023 07:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 10 May 2023 07:50 PM IST
सार

जौनपुर के डहडी गांव में बुधवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घर के बाहर खेल रहे एक बालक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने चालक की सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Child dies after hit by tractor trolley in jaunpur family members Road jam
आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के डहडी गांव में बुधवार शाम मिट्टी की ढुलाई में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घर के बाहर खेल रहे एक बालक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे के बाद पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए।

विज्ञापन


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डहडी गांव में एक व्यक्ति के यहां मिट्टी ढुलाई का काम चल रहा है। उसी में कई ट्रैक्टर-ट्रॉली लगे हुए हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक ट्रैक्टर मिट्टी गिराकर वापस जा रहा था। इसी दौरान घर के बाहर खेल रहा रामफेर बिंद का 10 वर्षीय पुत्र अंश ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे बेटे अंश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अंश कक्षा चार में पढ़ता था। उसकी मौत से मां मालती का रो-रोक कर बुरा हाल है। वहीं, सूचना पाकर पहुंची सरायख्वाजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने रोक दिया। उन्होंने सड़क जाम कर दिया और ट्रैक्टर चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए खेतासराय थाने की पुलिस भी बुला ली गई। शाम करीब सात बजे के बाद परिजन शव को सौंपने के लिए तैयार हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

केराकत क्षेत्र के बकुलिया गांव में टाइवीर पुलिया के पास बुधवार को रेलवे ट्रैक पर नोन मठिया गांव निवासी प्रदुम्न (24) का शव मिला। वह एक ढाबे पर रसोइया का काम करता था। परिवार के लोगों ने ट्रेन से कटने के कारण मौत की आशंका जताई है। प्रदुम्न तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। बड़े भाई दिनेश यादव ने बताया कि वह सुबह भोजन करके काम पर जाने के लिए घर से निकला था। प्रभारी निरीक्षक केराकत आदेश त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed