फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child dies after drowning in a pond

Jaunpur News: बच्चे की तालाब में डूबने से मौत

Fri, 12 Sep 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Child dies after drowning in a pond
बरसठी। भदराव गांव में बुधवार की रात सिंघम सिंह (11) पुत्र अनिल सिंह की बुधवार की रात तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना घर से 500 मीटर दूर हुई। वह तालाब में कैसे पहुंचा, यह किसी को नहीं पता चल पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि भदराव निवासी सिंघम बुधवार की शाम चार बजे भैंस चराने के लिए निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। घर से कुछ दूरी पर भैंस तो मिल गई लेकिन सिंघम का कोई पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी परिवार के साथ जगह-जगह तलाश करने लगी। इस दौरान किसी ने बताया कि बच्चा एक तालाब के पास खेल रहा था। ऐसे में बच्चे के तालाब में डूबने की आशंका पर तलाश शुरू की गई। लोग जब तालाब में उतरे तो बच्चा पानी के अंदर मिला। इसके बाद पुलिस व परिजन बच्चे को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वह कक्षा 4 का छात्र था। पिता प्राइवेट वाहन चालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed