{"_id":"5d6d632d8ebc3e93ca6f6ab1","slug":"child-beaten-as-a-child-thief-ran-passerby-jaunpur-news-vns4815925122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर बताकर युवक को पीटा, राहगीर को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर बताकर युवक को पीटा, राहगीर को दौड़ाया
विज्ञापन

मड़ियाहूं और बक्शा में हुआ हंगामा, एसपी बोले-लगेगा रासुका
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। बच्चा चोरी के शक में आए दिन मानसिक रूप से बीमार लोगों पर हमले हो रह हैं। दस दिनों में 11 बेगुनाहों पर भीड़ हमले कर चुकी है। सोमवार को मड़ियाहूं क्षेत्र के जोगापुर गांव में एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को बच्चा चोर घोषित करके लोगों ने बुरी तरह पीटा। बक्शा थाने क्षेत्र के उमरपुर गांव में मौसी के घर जा रहे करीब युवक को लोगों ने लाठी-डंडा लेकर घेर लिया। उसने भागकर जान बचाई। एसपी रवि शंकर छवि ने अफवाह फैलाने वालों पर रासुका लगाने की चेतावनी दी है।
मंडियाहूं क्षेत्र के जोगापुर गांव के पास दिन में 11 बजे एक विद्यालय की छुट्टी हुई थी। बच्चे पैदल घर जा रहे थे कि रास्ते में एक साइकिल सवार व्यक्ति ने एक युवक के बारे में कहा कि इसने कल एक बच्चा चुराया था। इतना सुनते ही राहगीरों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसकी बुरी तरह पिटाई की। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने युवक को बचाया। जांच में पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार था और भूख से बेचैन था। बाद में कुछ लोगों ने उसे खाना दिया। पुलिस उसे गाड़ी में बैठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई।
बलुआघाट निवासी गुलाम रसूख बक्शा क्षेत्र के उमरपुर गांव में अपनी मौसी के घर कुकर एवं स्टोव एक बोरी में भरकर पहुंचाने जा रहा था। अनुसूचित बस्ती के पास उसने एक व्यक्ति से अपने मौसा रोजन का घर पूछा। इतने पर ही उस व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बस्ती के सैकड़ों लोगों ने लाठी डंडा से लैस होकर उसे खदेड़ लिया। गुलाम ने मक्के के खेत में घुसकर जान बचाई। बीडीसी अमित सिंह ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और गुलाम से जब पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। सुबह में इसी बस्ती की एक महिला ने बच्चे की चोरी की अफवाह फैला दी थी।
विज्ञापन
इनसेट
पुलिस कर रही गांव-गांव चौपाल
मीरगंज। बच्चा चोरी की अफवाह से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हुई है। पुलिस गांव-गांव जाकर चौपाल लगा रही है और लोगों को समझा रही है कि किसी का बच्चा चोरी नहीं हुआ, अफवाहों से बचें। स्टरलिंग स्कूल मीरगंज के चैयरमैन राजेश सिह, बंधवाबजार के सजल चक्रवर्ती, प्राथमिक स्कूल अदारी के प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश सिंह ने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। जफराबाद पुलिस ने अपने क्षेत्र में चौपाल लगाई तो खेतासराय क्षेत्र के मझौरा गांव में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय श्रीवास्तव ने चौपाल में कहा यदि कोई संदिग्ध गतिविधियों वाला दिखे तो पुलिस को सूचित करें, खुद कानून हाथ में न लें।