फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chhatrapati Shahuji Maharaj was the messiah of the backward classes: SP

पिछड़ों के मसीहा थे छत्रपति शाहूजी महाराज : सपा

Fri, 27 Jun 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Shahuji Maharaj was the messiah of the backward classes: SP
जौनपुर। नईगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महान शासक, आरक्षण के जनक और सामाजिक न्याय के प्रतीक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज मराठा के भोसले राजवंश के राजा और कोल्हापुर की भारतीय रियासतों के महाराजा थे। वह लोकतांत्रिक और सामाजिक सुधारक रहे। उनका जन्म 26 जून 1874 में हुआ था। उनके बचपन का नाम यशवंत राव था। छत्रपति शाहू ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने राजा होने के बावजूद दलित और शोषित वर्ग के कष्ट को समझा और उनसे हमेशा निकटता बनाए रखी। उन्होंने गरीब छात्रों के लिए छत्रावास स्थापित किए और बाहरी छात्रों को शरण प्रदान करने के आदेश दिए। ईमानदारी से उनके शासन के दौरान ‘बाल विवाह’ पर प्रतिबंधित लगाया गया था। उन्होंने कानून बनाकर राज्य की एक और पुरानी प्रथा वतनदारी का अंत किया। कोल्हापुर के अंतर्गत प्रशासन के 50 प्रतिशत पदों को पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षित कर दिया था। उनके इस सामाजिक न्याय को पीडीए समाज सदैव याद रखेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज चाहते थे कि समता समानता और बराबरी लाई जाए। उन्होंने गोरखपुर में पीड़ित व्यापारियों से मिलने गए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय एवं लाल बिहारी यादव पर किए गए हमले की निंदा की। गोष्ठी को हीरालाल विश्वकर्मा, डॉक्टर रामसूरत पटेल, श्रवण जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, अशोक यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed