फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Checkbook fell on the way, demand for return of papers is Rs 5 lakh

Jaunpur News: रास्ते में गिरे चेकबुक, कागजात लौटाने के लिए मांग पांच लाख

Mon, 24 Feb 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Checkbook fell on the way, demand for return of papers is Rs 5 lakh
शाहगंज। आजमगढ़ मार्ग निवासी एक व्यवसायी का तहसील मुख्यालय जाते समय जरुरी कागजात समेत बैंक का चेक बुक गायब हो गया। स्थानीय एक युवक ने कागजात व चेकबुक लौटाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


साइकिल दुकान व्यवसायी अभय बाबू सेठ (54) ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 8 अक्टूबर 2023 को तहसील मुख्यालय पर जाते समय कुछ चेक जिसपर दस्तखत किया हुआ था समेत अन्य कागजात रास्ते में गिर गया था। इसकी शिकायत तहरीर देकर पीड़ित ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित की मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन आया कि आपका कागजात और चेक गिरा हुआ मिला है और उसे 22 लाख रुपये की जरूरत है। आरोपी ने अपना नाम श्यामलाल निवासी तहसील गेट शाहगंज बताया। आरोपी ने मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद आरोपी ने 11 नवंबर 2023 को उक्त चेक पर छेड़छाड़ करते हुए 11 लाख की रकम डालकर बैंक ऑफ बड़ौदा में चेक लगा दिया। जब उक्त घटना की जानकारी मिली तो कोतवाली समेत पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले के बारे में अवगत कराया। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उक्त आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed