जौनपुर। पूविवि. परिसर में चौरीचौरा शताब्दी समारोह का उद्घाटन समारोह बुधवार को हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का प्रसारण छात्रों के बीच में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रज्जू भइया संस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह ने चौरीचौरा की घटना का वृत्तांत बताया।
शताब्दी महोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ नितेश जायसवाल ने कहा कि चौरीचौरा की घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया हुआ, जिसमें विभिन्न संकाय व विभागों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. अन्नू त्यागी और डॉ. आलोक दास ने निभाई। शताब्दी समारोह के सहायक नोडल अधिकारी डॉ आलोक दास ने आभार जताया। इस अवसर पर डॉ नीरज अवस्थी, डॉ धीरेंद्र चौधरी, डॉ प्रमोद यादव, डॉ. अजीत सिंह, शशिकांत आदि मौजूद रहे। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में एनएसएस के संयोजन में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अखिलेश्वर शुक्ल ने चौरीचौरा की स्वतंत्रता आंदोलन में महत्ता बताई। काव्य पाठ, युवा संवाद में विद्यार्थियों ने विचार रखे। संचालन डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. रागिनी राय, डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. रजनीकांत द्विवेदी आदि रहे।