फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chaos in the path of faith, incomplete preparation at Chhat Ghats

आस्था की राह में अव्यवस्था, छठ घाटों पर अधूरी तैयारी

Mon, 16 Nov 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chaos in the path of faith, incomplete preparation at Chhat Ghats
हनुमान घाट पर फैली गंदगी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ 18 नवंबर से शुरू हो रहा है। महिलाएं व्रत की तैयारी में जुट गई हैं। घरों में साफ-सफाई कर पूजन सामग्री जुटाने का कार्य शुरू है, मगर छठ घाटों की सफाई को लेकर जिम्मेदार अभी भी सो रहे हैं। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी अब तक न तो छठ घाटों की सफाई हुई है और न ही रंग-रोगन सहित कार्य शुरू हो पाए हैं। यही हाल रहा तो इस बार महिलाओं को गंदगी के बीच ही छठ पूजा के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

पुत्र की प्राप्ति और मंगल कामना के लिए महिलाएं छठ व्रत करती हैं। 18 नवंबर को नहाय खाय से शुरू होने वाला यह व्रत 21 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा होगा। शहर में गोमती नदी के विभिन्न घाटों समेत 24 स्थानों पर छठ पूजा होती है। इसमें राजा साहब का पोखरा, चौकियां धाम का पोखरा भी प्रमुख हैं। पूजा के लिए घाटों पर वेदी बनाने का क्रम शुरू हो गया है। पहले से ही लोग वेदी बनाकर अपना जगह आरक्षित करने में जुटे हैं। उधर, पालिका प्रशासन ने अब तक सफाई कार्य शुरू भी नहीं किया है। न तो घाटों की सफाई कराई जा रही है और न ही तालाब का पानी साफ करने का इंतजाम हुआ है। छठ घाट को जाने वाले मार्गों की हालत भी खराब है। चारों तरफ गंदगी का अंबार और अव्यवस्था आस्थावानों पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होती है छठ पूजा
जौनपुर। शहर क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे स्थित विसर्जन घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट, केरारबीर घाट, शिव घाट, बलुआ घाट, अंचलादेवी घाट, बड़े हुनमान घाट, कंकड़हे घाट, चाचकपुर घाट, सूरज घाट, मियांपुर घाट, शेखपुरा घाट, गुलर घाट, बजरंगा घाट, तुतीपुर घाट, रंगीले घाट, पानदरीबा घाट, हरदीपुर घाट, इमामबाड़ा घाटव गोकुल घाट सहित राजासाहब तालाब व चौकियां धाम स्थित तालाब आदि स्थानों पर छठ पूजा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी छठ पूजा
पहला दिन (18 नवंबर): छठ पूजा का पहला दिन नहाय खाय का होगा। महिलाएं स्नान के बाद पूजा का संकल्प लेंगी। पूरे दिन व्रत रहने के दौरान वह सिर्फ लौकी की सब्जी व चावल भी ग्रहण करेंगी।
दूसरा दिन (19 नवंबर): पूजन का दूसरा दिन खरना के रुप में जाना जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं घाटों पर जाकर पूजन के लिए वेदी तैयार करती हैं। शाम को गुड़ की खीर व पूड़ी का प्रसाद ग्रहण करती हैं।

तीसरा दिन (20 नवंबर): छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाएं नदी-तालाब के तटों पर पहुंचकर पूजन करेंगी। अस्ताचलगामी सूर्य को छठ का पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी।
चौथा दिन (21 नवंबर): सप्तमी तिथि पर सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ पूजा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed