{"_id":"601d4772b7103174ac4039f1","slug":"changing-identity-and-asking-fund-for-a-mosque","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के जौनपुर में पहचान बदलकर मस्जिद के लिए मांग रहा था चंदा, ग्रामीणों ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के जौनपुर में पहचान बदलकर मस्जिद के लिए मांग रहा था चंदा, ग्रामीणों ने पकड़ा
Fri, 05 Feb 2021 06:56 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
चंदे की रसीद
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले में श्रीराम मंदिर के नाम पर फर्जी तरीके से चंदा वसूलने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब मस्जिद के लिए भी चंदा वसूलते एक जालसाज को लोगों ने पकड़ लिया। वह अपनी पहचान बदलकर मुस्लिम इलाके में पहुंचकर चंदा जुटा रहा था। शक होने पर लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई तो उसकी पिटाई की। माफी मांगने के बाद सिर मुड़ाकर उसे छोड़ दिया। घटना खेतासराय के मानी कला गांव की है। पुलिस इससे बेखबर बनी हुई है।
विज्ञापन
मानीकला में शुक्रवार को एक व्यक्ति जौनपुर में बन रही एक मस्जिद के लिए चंदा मांग रहा था। लोगों के बीच पहुंचकर वह भव्य मस्जिद बनवाने के लिए दिल खोलकर चंदा देने की अपील कर रहा था। चंदे के बदले दी जा रही रसीद पर मोहल्ला पुरानी बाजार की अलनूरैन मस्जिद निर्माण का जिक्र था।
विज्ञापन
शक होने पर लोगों ने रसीद पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो वह निर्माणाधीन मस्जिद के प्रबंधक शम्स तबरेज का था। उन्होंने किसी व्यक्ति को उस क्षेत्र में रसीद देकर चंदा लाने के लिए भेजने की बात से इंकार किया। सूचना पाकर शम्स तबरेज मौके पर पहुंचे। उन्होंने पकड़े गए व्यक्ति को पहचानने से इंकार किया।
विज्ञापन
कड़ाई से पूछताछ शुरू हुई तो पकड़े गए व्यक्ति ने खुद की पहचान स्पष्ट की। वह अपनी मूल पहचान छिपाकर चंदा वसूल रहा था। किसी को शक न हो, इसलिए हूलिया मुस्लिम जैसा बना रखा था। पिटाई के बाद लोगों ने उसका सिर मुड़वाकर छोड़ दिया।
खेतासराय थाना प्रभारी एसओ प्रेम किशोर सिंह का कहना था कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।