फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Changed the examination center of the college for misbehaving with the examiners

परीक्षकों के साथ बदसलूकी करने पर बदला कालेज का परीक्षा केंद्र

Sat, 02 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Changed the examination center of the college for misbehaving with the examiners
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर के बालाजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीएड की प्रायोगिक परीक्षा कराने गए परीक्षकों के साथ बदसलूकी करने वाले कालेज का परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है। मामले की जांच के बाद विवि प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि छात्रों की परीक्षा दूसरे केंद्र पर कराई जाएगी। परीक्षकों ने विवि प्रशासन को पत्रक देकर कालेज के प्रबंधक पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। जांच के बाद विश्वविद्यालय ने कालेज का प्रायोगिक परीक्षा केंद्र बदल दिया है। कालेज को भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं करने की चेतावनी दी है। इस तरह की घटना दोबारा होने पर कालेज को डिबार करने की चेतावनी दी है।पूर्वांचल विवि से संबद्ध राजा श्री कृष्ण दत्त महाविद्यालय के रिटायर्ड शिक्षक जनार्दन प्रसाद शुक्ला व मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के शिक्षक अवधेश कुमार यादव 28 मई को गाजीपुर जनपद के बालाजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीएड की प्रायोगिक परीक्षा कराने गए थे। आरोप है कि काफी संख्या में बीएड के छात्र प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित थे। जो छात्र उपस्थित थे। महाविद्यालय संचालक सभी छात्रों को उपस्थित करने और अच्छे अंक से पास करने का दबाव बना रहे थे। अनुपस्थित छात्रों को उपस्थित दिखाने के लिए जब परीक्षकों ने इंकार कर दिया तो महाविद्यालय संचालक आग बबूला हो गया। उसने अपने कर्मचारियों से दोनों शिक्षकों को कमरे में बंद करने और लाठी-लाने की बात कहते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। तभी मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के शिक्षक अवधेश कुमार कॉलेज से भाग निकले। राज कॉलेज के शिक्षक जनार्दन प्रसाद शुक्ला से महाविद्यालय संचालकों ने धमका कर बदसलूकी के साथ जबरदस्ती अंकपर्ण पर हस्ताक्षर करवा लिया। मामले की शिकायत दोनों शिक्षकों ने कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या को दिया। उन्होंने जांच के लिए एक कमेटी बनाई। जांच कमेटी ने महाविद्यालय का प्रायोगिक परीक्षा केंद्र बदल दिया है। परीक्षा के लिए दूसरे शिक्षकों को लगाया दिया गया है। महाविद्यालय को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो कॉलेज को डिबार करने के साथ-साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि दोनों परीक्षक विवि की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। दोनों न्यायालय की शरण में जाने की बात कह रहे हैं। सहायक कुलसचिव अमृत लाल ने बताया कि बालाजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज गाजीपुर के बीएड छात्रों की दूसरे केंद्र पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed