फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chandragupta created a united India by binding India together

Jaunpur News: चंद्रगुप्त ने भारत को एकसूत्र में पिरोते हुए अखंड भारत का किया निर्माण

Tue, 22 Apr 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chandragupta created a united India by binding India together
मुंगराबादशाहपुर। चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने भारत को बांग्लादेश से लेकर अफगानिस्तान तक एक सूत्र में पिरोते हुए खंड-खंड बिखरे भारत को अपने पराक्रम से अखंड भारत बनाया। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित अच्छेलाल मौर्य के आवास पर सोमवार को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि डाक्टर राहुल मौर्या ने कहा कि वह भारत के सबसे शक्तिशाली सम्राटों में से एक थे। उन्होंने अपने गुरु के मार्गदर्शन में महान मौर्य साम्राज्य की स्थापना की। सभासद रितेश मौर्या ने कहा कि मौर्य वंशकाल में अब तक भारत का स्वर्णिम काल रहा है। इनके पौत्र सम्राट अशोक ने उनके पदचिन्हों पर चलकर भारत को सोने की चिड़िया कहलवाया।
विज्ञापन

वक्ताओं में ओम प्रकाश मौर्य, अच्छेलाल मौर्य, राकेश मौर्य, सम्राट विशाल मौर्य, मानिकचंद, संतोष मौर्य, महेश चंद्र, सुनील मौर्य व आनंद मौर्य आदि ने कहा कि हमें अपने बच्चों को महापुरुषों के पदचिह्न पर चलने को प्रेरित करना चाहिए। चंद्रगुप्त मौर्य के पौत्र सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने की मांग की। एक रैली सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र सीडा कार्यक्रम से निकलकर जनसभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर अखिलेश मौर्या, अनूप मौर्य, सभासद रितेश मौर्या, महेश चन्द्र मौर्य, रितेश यादव, सुभाष मौर्य आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रेमचंद व संचालन शत्रुघ्न मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed