फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chairs were lying vacant, officers started hearing problems as soon as they saw the media.

Jaunpur News: खाली पड़ी थीं कुर्सियां, मीडिया देखते ही अफसर सुनने लगे समस्याएं

Sun, 09 Feb 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Chairs were lying vacant, officers started hearing problems as soon as they saw the media.
जौनपुर। जिले के सभी 29 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 70 शिकायत पत्र मिले। इसमें महज 20 शिकायतों का ही समाधान हो पाया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जलालपुर थाने पर शिकायतें सुनीं और समाधान के लिए राजस्व कर्मियों को मौके पर जाकर निस्तारण का आदेश दिया। हालांकि कई थानों पर अधिकारी नहीं मिले तो कहीं आयोजन देर से शुरू हुआ। मड़ियाहूं थाने पर शनिवार को काफी देर से समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अमर उजाला की टीम वहां पहुंची तो कोई पुलिस तथा राजस्व अधिकारी मौजूद नहीं थे। निराश होकर फरियादी लौट रहे थे। टीम द्वारा 11.55 बजे जैसे ही कार्यालय का फोटो खींचा गया, पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में 12.30 बजे से एक एसआई व दो राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी व जयप्रकाश उपाध्याय को शिकायत सुनने के लिए बैठा दिया। प्रभारी कोतवाल संतोष यादव ने बताया राजस्व कर्मियों की देरी से आने के कारण से समाधान दिवस में देरी हुई। आगे से इसका ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

घर के रास्ते पर पड़ोसियों का कब्जा, विरोध पर करते मारपीट- समाधान दिवस पर लपरी गांव निवासी निर्मला देवी ने सरायख्वाजा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। बताया कि उसके घर आने-जाने वाले मार्ग पर पड़ोसियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जब सड़क खोलने की बात की जाती है तो पड़ोसी मिलकर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। इसी तरह सरायख्वाजा थाने पहुंचे खानपुर अकबर निवासी मनोज प्रजापति ने समस्या सुनाई। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पड़ोसियो द्वारा वर्ष 2011 में बनी सीसी सड़क क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया जा रहा। इस रास्ते से गांव के 20 घरों का आवागमन होता हैै। इस समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन

केस -1 -मड़ियाहूं थाने पहुंचे गौहर गांव निवासी संतोष ने बताया कि उनकी जमीन पर पट्टीदारों ने कब्जा किया है। थाना समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देने आए थे। समाधान दिवस में किसी अधिकारी के न बैठने पर वह निराश होकर वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2-मड़ियाहूं थाने पहुंचे हिनौती गांव निवासी राय साहब पटेल जमीन संबंधी विवाद का प्रार्थना पत्र लेकर आए थे। यहां समाधान दिवस पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। मजबूरन वो लौट गए।

समाधान दिवस का आयोजन सभी थानों पर किया जाता है। जहां नहीं हुआ है या देरी से आयोजन शुरू हुआ है इसकी जांच कराएंगे। लापरवाही पुलिस की ओर से हुई है तो संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। - डा. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed