फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Center for entrepreneurs working

उद्यमियों के लिए काम कर रहा केंद्र

Fri, 30 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 30 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Center for entrepreneurs working
लोक निर्माण विभाग के मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अंबानी और अडानी जैसे उद्यमियों के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार को जनता से जुड़ी समस्याओं से लेनादेना नहीं है। उन्होंने उन्नाव में नर कंकाल मिलने के मामले को शर्मनाक बताते हुए शीघ्र ही सचाई सामने आने का दावा किया। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के यहां वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने आए शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को केंद्र की सत्ता में लाने के लिए यूपी की जनता का बहुत बड़ा योगदान है। बावजूद इसके केंद्र सरकार यूपी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याओं के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। विकास का जो काम दिख रहा है वह यूपी सरकार अपने बल पर कर रही है।
विज्ञापन


 केंद्र से प्रदेश सरकार को कोई आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। उन्नाव में मिले नर कंकाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। वहां कंकाल कैसे आया, सरकार इसकी जांच करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शीघ्र ही पूरी घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के 16 जिला सहकारी बैंकों को चालू करने के लिए 610 करोड़ रुपये दे रही है। सरकार अब तक सड़कों पर लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। श्री यादव ने वैवाहिक स्थल पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री की दोनों पोतियों क्षमा और सपना से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री राम गोविंद चौधरी, सुरेंद्र सिंह पटेल, ओमप्रकाश सिंह, कैलाश यादव समेत कई अन्य     मंत्री भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed