फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Celebrated the 135th birth anniversary of Dr. Muthulakshmi Reddy, the country's first woman MLA

देश की पहली महिला विधायक डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी की 135 वीं जयंती मनाई

Fri, 30 Jul 2021 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the 135th birth anniversary of Dr. Muthulakshmi Reddy, the country's first woman MLA
सरांवा गांव स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर शुक्रवार को देश की पहली महिला विधायक एवं सर्जन डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी की 135 वीं जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी और लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि चिकित्सक और समाज सुधारक डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म 30 जुलाई 1886 को चेन्नई में हुआ था। वह लड़कों के कॉलेज में दाखिला लेने वाली पहली महिला बनीं। 1912 में वह भारत की पहली महिला सर्जन बनी थीं। डॉ. रेड्डी 1927 में ब्रिटिश के शासनकाल में मद्रास विधान परिषद की सदस्य चुनीं गयी। उन्हें दुनिया की पहली महिला उपसभापति बनने का गौरव प्राप्त हुआ। डॉ. रेड्डी ने उस समय दक्षिण भारत में चल रही देवदासी प्रथा को खत्म किया। 1954 में चेन्नई में कैंसर इंस्टिट्यूट बनाया। समाज और महिलाओं के लिए किए गए कार्यो के लिए भारत सरकार ने 1956 में इन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया। 22 जुलाई 1968 को 81 साल की उम्र में डॉक्टर रेड्डी दुनियां से अलविदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed