फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CDO angry over heaping of pudding in sports fields

खेल मैदानों में उपली का ढेर लगाने पर सीडीओ खफा

Sat, 29 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
CDO angry over heaping of pudding in sports fields
जलालपुर। क्षेत्र के बिबनमऊ व नहोरा गांव में बने खेल मैदानों और तालाबों का सीडीओ अनुपम शुक्ल ने शनिवार को निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान और बीडीओ को मैदान में ओपेन जिम लगवाने और तालाबों का सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया। बिबनमऊ परिषदीय विद्यालय के बगल खेल मैदान में उपली का ढेर देख नाराजगी व्यक्त किया। उसे हटवाकर मैदान को और बड़ा बनवाने उसमें ओपन जिम की संख्या बढ़ाने तथा बगल में स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराने का प्रधान को निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद नहोरा जाते समय सड़क के किनारे लोहगाजर गांव के एक मैदान में बच्चों को खेलता देखकर गाड़ी रोक दिया। राजस्व विभाग को फोनकर इस मैदान की पैमाइस करने को कहा। पैमाइस के बाद इसे खेल मैदान के रूप विकसित कराने के लिए बीडीओ से कहा। नहोरा गांव के खेल मैदान में भी ओपन जिम बढ़ाने, बालीबाल फील्ड बनाने के साथ मैदान में लगे पेड़ों को तिरंगा कलर में रंगवाने को कहा। यहां तालाब के चारों तरफ पाथवे बनवाने एवं ब्रेंच व पेड़ो को रंगवाने, रामलीला मैदान का समतलीकरण कराने, प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय में पानी की समस्या बताने पर प्रधान को तुरंत रिबोर कराने के लिए कहा। चौबान बस्ती तक सड़क खराब होने की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को फोनकर सड़क ठीक करवाने को कहा गया। बीडीओ से कहा कि 20 फरवरी को फिर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed