फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CCTV will be installed in the master plan office, will be arranged online

मास्टर प्लान कार्यालय में लगेगा सीसीटीवी, ऑनलाइन होगी व्यवस्था

Thu, 02 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
CCTV will be installed in the master plan office, will be arranged online
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को मास्टर प्लान कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान काफी समय से नक्शा पास कराने के लिए आए आवेदनों के लंबित रहने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को लंबित आवेदनों को जल्द निस्तारित करने, शीघ्र ही आनलाइन व्यवस्था शुरू करने और सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया। ताकि लोगों का ऑनलाइन नक्शा पास हो सके और दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

डीएम दोपहर में अचानक मास्टर प्लान कार्यालय पहुंचे। इससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान उन्होंने विनियमित क्षेत्र पटल के प्रभारी आशीष त्रिपाठी को नक्शा पास कराने से संबंधित आवेदनों और रजिस्टर दिखाने का निर्देश दिया। इस दौरान नक्शा पास कराने के आए कई आवेदन वर्ष 2014 से लंबित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए नियत प्राधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्री को निर्देशित किया कि ऐसे जितने मामले लंबित हैं, उनका शीघ्र निस्तारण कराएं। कहा कि जिन आवेदनों में एनओसी आ गई है, संबंधित संबंधित लोगों को नोटिस भेजकर शुल्क जमा कराएं। यह भी कहा कि आवेदक अगर 10 दिन के भीतर आकर निर्धारित शुल्क नहीं जमा करते हैं तो उनका नक्शा निरस्त कर दें। निरीक्षण के दौरान 521 अविवादित मामले लंबित मिले, जो अनापत्ति प्रमाण पत्र के कारण लंबित मिले। इसके अलावा 100 मामले विवादित होने के कारण लंबित मिले। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्रों के बारे में सूचना नियमित रूप से कार्यालय में चस्पा की जानी चाहिए। ताकि संबंधित व्यक्ति को वस्तुस्थिति की जानकारी मिल सके। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता रोहन यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed