फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CBSE Board: Six thousand candidates took the Hindi exam

सीबीएसई बोर्ड: छह हजार परीक्षार्थी ने दी हिंदी की परीक्षा

Tue, 20 Feb 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board: Six thousand candidates took the Hindi exam
जौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं की हिंदी की परीक्षाएं सोमवार को जिले के 18 केंद्रों पर संपन्न हुई। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए जिले में मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, डाॅ.रिजवी लर्नर्स एकेडमी, उमानाथ सिंह, सीनियर सेकेंड्री स्कूल समेत 18 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हिंदी की परीक्षा में छह हजार परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। आसान सवाल पूछे जाने से छात्र- छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9.30 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर छात्र जुटने लगे थे। परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई। इससे पहले परीक्षा केंद्र के गेट पर ही छात्रों के प्रवेश पत्र आदि की जांच कर परीक्षा हाल में जाने दिया गया। एक परीक्षा केंद्र पर दो से तीन विद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले में सीबीएसई बोर्ड के 95 स्कूलों का संचालन हो रहा है। इन स्कूलों को करीब छह हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस भी तैनात की गई थी। सीबीएसई बोर्ड की जिला कोआर्डिनेटर डॉ.रुचि शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सोमवार को हिंदी के प्रश्नपत्र में आसान सवाल पूछे जाने से छात्र- छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू हो गई। बुधवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। सीबीएसई बोर्ड निरीक्षक अरविंद तिवारी मुंगराबादशाहपुर ने द्विवेदी पैराडाइज में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक मनीष मिश्रा ने बताया सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट में 288 व हाईस्कूल में 509 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते समय छात्रों ने बताया कि हिंदी के पेपर में आसान प्रश्न होने के नाते काफी बच्चे समय से पहले प्रश्न पत्र लिख चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed