फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CBSE 10th exams begin

सीबीएसई 10 वीं की परीक्षाएं शुरू

Thu, 28 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th exams begin
रिजवी लर्नर्स एकेडमी स्थित परीक्षा केंद्र पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देकर निकलती छात्राएं । सं - फोटो : JAUNPUR
सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन

16 केद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए 7052 छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड के 10वीं की परीक्षा बुधवार से जिले के 16 केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा में 7052 छात्र शामिल हुए। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक कराई जा रही हैं। जबकि 12वीं की परीक्षाएं दो मई से शुरू होंगी। परीक्षा के निगरानी के लिए टीम गठित की गई है। सीबीएसई बोर्ड की जिला कोआर्डिनेटर डॉ. रुचि शर्मा ने बताया कि पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय सिद्दीकपुर केंद्र पर आठ विद्यालयों की परीक्षा कराई गई। इस केंद्र पर परीक्षा में कुल 548 छात्र शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। हालांकि तेज धूप के कारण छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह नौ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों का जमावड़ा होने लगा था। गेट पर भी छात्रों की तलाशी लेने के बाद उन्हें परीक्षा हाल में जाने दिया गया। सीसी टीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed