फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CBI raid in FCI godown in jaunpur in case of illegal recovery in rice supply

Jaunpur: एफसीआई के गोदाम में सीबीआई का छापा, कर्मचारियों में हड़कंप, चावल सप्लाई में अवैध वसूली का मामला

Thu, 12 Jan 2023 09:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Jan 2023 09:39 PM IST
सार

जौनपुर के ताखा पश्चिम स्थित रेलवे फाटक के समीप केंद्रीय भंडारण निगम के गोदाम में एफसीआई अपने अनाज को रखता है। गुरुवार दोपहर सीबीआई की टीम ने गोदाम पर छापा मारा। 

विज्ञापन
CBI raid in FCI godown in jaunpur in case of illegal recovery in rice supply
जौनपुर एफसीआई गोदाम पर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के ताखा पश्चिम रेलवे फाटक के समीप एफसीआई गोदाम में गुरुवार दोपहर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने छापा मारा। लेवी के चावल की आपूर्ति में अवैध धन वसूली के मामले में हुई इस कार्रवाई से एफसीआई के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने करीब पांच घंटे तक तीन कर्मियों से पूछताछ की।

विज्ञापन


इस दौरान कुछ नकदी भी बरामद किए जाने की सूचना है। रात आठ बजे तक छापे की कार्रवाई जारी रही।  सूत्रों से पता चला कि लेवी के चावल की सप्लाई में गुणवत्ता परख के नाम पर धन उगाही किए जाने की शिकायत मिली थी। जिसके क्रम में सीबीआई की टीम ने छापे की कार्रवाई की।

विज्ञापन

सीबीआई टीम धमकी तो भाग गए कई कर्मचारी

ताखा पश्चिम स्थित रेलवे फाटक के समीप केंद्रीय भंडारण निगम के गोदाम में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) अपने अनाज को रखता है। वहीं कैंपस में ही विभागीय ऑफिस भी मौजूद हैं। जिसमें तैनात कर्मचारियों के संबंध में सीबीआई को शिकायत मिली कि लेवी के चावल की सप्लाई में गुणवत्ता परख के नाम पर अच्छी खासी रकम की वसूली की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिकायत पर सीबीआई की एक टीम गठित हुई और गुरुवार की दोपहर एफसीआई गोदाम पर पहुंची। टीम ने मौके से तीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य कर्मचारी मौके से भागने में कामयाब हो गए। टीम ने कार्यालय से कुछ नकदी बरामद किया है। टीम में शामिल सदस्यों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार किया। उधर, एफसीआई से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी अपना मोबाइल भी बंद कर लिए। 

पूछताछ के दौरान एक की हालत बिगड़ी

एफसीआई के गोदाम में छापे की कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू किया तो रात करीब साढ़े सात बजे एक कर्मचारी की हालत बिगड़ गई। ऐसे में कड़ी सुरक्षा के बीच उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां उसका इलाज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed