फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CBI probing food scam in SP government: Anil Rajbhar

सपा सरकार में खाद्यान्न घोटाले की जांच कर रही सीबीआई : अनिल राजभर

Fri, 10 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
CBI probing food scam in SP government: Anil Rajbhar
खेतासराय। मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन अनिल राजभर ने कहा कि सपा सरकार में खाद्यान्न घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है, जबकि हमारी सरकार 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देकर पेट भर रही है। राजभर समाज के नेता का बिना नाम लिए चुटकी लेते हुए कहा कि वे 18 साल से पार्टी बनाकर सिर्फ अपना विकास किए। वह क्षेत्र के पोरईखुर्द ग्राम में बृहस्पतिवार को स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि हमारे पुरोधा राष्ट्रवीर सुहेलदेव व हमारे समाज को इतना सम्मान मिला है। चाहे वह इनके नाम पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास, डाक टिकट, ट्रेन या फिर बहराइच में 165 करोड़ की लागत से किला का निर्माण हो। यह कार्य अगर किसी ने किया है तो भाजपा है। इसके पहले भी अनेक सरकारें आईं और गईं लेकिन किसी और ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजभर के बेटे को सम्मान देकर राज्य सभा सदस्य बनाया है यह काम योगी और मोदी ही कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। संचालन जगदंबा पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed