फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CBI arrested two persons including SDI while taking bribe of 25 thousand rupees

Jaunpur News: सीबीआई ने 25 हजार घूस लेते एसडीआई समेत दो को किया गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
CBI arrested two persons including SDI while taking bribe of 25 thousand rupees
मड़ियाहूं (जाैनपुर)। सीबीआई लखनऊ की एक टीम ने सोमवार की दोपहर में मड़ियाहूं स्थित डाक कार्यालय में तैनात सब डिवीजन इंस्पेक्टर (एसडीआई) अंकित सिंह को 25 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, अंकित सिंह के ड्राइवर रोहित यादव को भी पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दाैरान दोनों आरोपियों की पिटाई करने की बात भी सामने आ रही है। सीबीआई की टीम में शामिल इंस्पेक्टर रोहित ने बताया कि मड़ियाहूं पोस्ट ऑफिस में तैनात सब डिवीजन इंस्पेक्टर अंकित सिंह ने सेऊर गांव के पोस्ट मास्टर से कार्रवाई की धमकी देते हुए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीबीआई की भ्रष्टाचार निवारण टीम, लखनऊ से की। सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम सोमवार को सुबह मड़ियाहूं पहुंच गई। टीम ने सब डिवीजन इंस्पेक्टर अंकित सिंह को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पीड़ित को उसके पास भेजा और 25 हजार रुपये देने के लिए कहा। टीम ने सब डिवीजन इंस्पेक्टर अंकित सिंह को रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद डाकघर में मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बाहर जाने से रोक दिया। सभी के मोबाइल फोन बंद करा दिए। सीबीआई की जांच सोमवार की देर रात 11.30 बजे तक चली। सीबीआई गिरफ्तार अंकित सिंह और रोहित यादव को मंगलवार को सुबह लखनऊ स्थित कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

साढ़े सात घंटे तक चली पूछताछ-सीबीआई की टीम ने अंकित सिंह और रोहित यादव को गिरफ्तार करने के बाद शाम चार बजे से पूछताछ शुरू की। टीम ने एक अन्य कर्मचारी से भी पूछताछ की। यह पूछताछ रात 11.30 बजे तक चली।
विज्ञापन

जांच में जौनपुर के डाक अधीक्षक भी बुलाए गए-सूत्रों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे सीबीआई ने जौनपुर के डाक अधीक्षक को भी बुलवा लिया। उन्हें भी पूछताछ वाले कमरे में ले जाया गया। टीम ने सभी के माेबाइल फोन अपने पास जमा करा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed