फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cattle thieves' vehicle overturned, driver killed

Jaunpur News: मवेशी चोरों का वाहन पलटा, चालक की मौत

Sun, 25 Jun 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cattle thieves' vehicle overturned, driver killed
बक्शा। क्षेत्र के महिमापुर के पास चोरी की पड़िया और भैंस लादकर जा रही एक पिकअप शनिवार को हाईवे के किनारे पलट गई। इससे पिकअप चालक की मौत हो गई। वहीं, उसमें लादी गई पड़िया भी मर गई। पुलिस ने मौके से एक बाइक, पिकअप व शव को कब्जे में ले लिया। गोरियापुर गांव निवासी अशोक यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार की रात मड़हे से उसकी भैंस और पड़िया चोरी हो गईं। सुबह पता चला कि महिमापुर ढाबे के पास पिकअप पलटी है। पहुंचकर देखा तो मौके पर पड़िया मरी पड़ी थी और भैंस घायल थी। पुलिस ने पिकअप चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके से बरामद पिकअप व बाइक को थाने ले गई। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed