{"_id":"611359c38ebc3ef41923c27c","slug":"cattle-smugglers-vehicle-collided-with-police-jeep-after-breaking-railway-crossing-gate-in-jaunpur-constable-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः रेलवे फाटक तोड़ते हुए पुलिस की गाड़ी से टकराया पशु तस्करों का वाहन, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः रेलवे फाटक तोड़ते हुए पुलिस की गाड़ी से टकराया पशु तस्करों का वाहन, सिपाही घायल
Wed, 11 Aug 2021 10:35 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:35 AM IST
सार
जलालपुर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े होकर फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। तभी, थानागद्दी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप फाटक को तोड़ते हुए पुलिस की गाड़ी से भिड़ गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालगंज रेलवे फाटक के पास मंगलवार देर रात पुलिस की गाड़ी में पशु तस्करों के वाहन ने टक्कर मार दी। पशु तस्कर चोरी की भैंस लादकर पिकअप वाहन से भाग रहे थे। जलालगंज रेलवे फाटक को तोड़ते हुए थानाध्यक्ष जलालपुर की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे एक सिपाही घायल हो गया। वहीं अंधेरे का लाभ उठाते हुए पश-तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद जलालपुर थानाध्यक्ष जलालपुर सत्यप्रकाश सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ जलालगंज रेलवे क्रासिंग पर खड़े होकर फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। तभी, थानागद्दी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप रेलवे क्रॉसिंग के फाटक को तोड़ते हुए पुलिस की गाड़ी से भिड़ गई।
विज्ञापन
घटना में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद सभी तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। इस दौरान धरपकड़ के दौरान एक सिपाही भी चोटिल हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस रातभर तस्करों की तलाश करती रही, लेकिन नाकाम रही।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आजमगढ़ की तरफ से पशु चोरी कर भागने की सूचना थी। जिन्हें रेलवे क्रॉसिंग पर पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पशु तस्कर भागने में सफल रहे। जबकि भैंस से लदे वहान को कब्जे में ले लिया गया है।