फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cashback up to Rs 1200 will be available in a year on digital transactions

डिजिटल लेनदेन पर साल भर में 1200 रुपये तक मिलेगा कैशबैक

Fri, 10 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cashback up to Rs 1200 will be available in a year on digital transactions
बदलापुर। पीएम स्वनिधि योजना के 23 लाभार्थियों को डिजिटल लेनदेन का बढ़ावा देने के लिए ईओ अनिल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय में शिविर का आयोजन कर किया। इस दौरान बारकोड अपने हाथों से सौंपते हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लाभार्थियों को डिजिटल खरीदारी का लाभ बताया। कहा कि दो सौ बार के लेनदेन पर सौ रुपये का कैशबैक होता है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने लाभार्थियों को बताया कि योजना के मुताबिक वेंडर्स को ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन बिक्री हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रत्येक ऑनलाइन बिक्री पर शासन द्वारा एक रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। ईओ ने बताया कि स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक विशेष माइक्रो क्रेडिट स्कीम चलाई जा रही है। इसका सीधा लाभ पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मिल रहा है। इस मौके पर रेहटी पटरी के दुकानदारों में विजय यादव, ब्रह्मदेव निगम, अविनाश निगम, राज निगम, रशीद, कमलेश आशीष रावत, आनंद कुमार तथा मनोज गुप्ता आदि लोगों को क्यूआर कोड सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed