फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the lock from two houses

दो घरों से ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी

Tue, 20 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the lock from two houses
बदलापुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात दो घरों का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत कीमती सामान चोर उठा ले गए। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

सरोखनपुर निवासी रायबरेली में तैनात जिला प्रोबेशन अधिकारी जयप्रकाश यादव के घर पांच कमरों का ताला तोड़कर आलमारी तथा बाक्स में रखे सोने की हार, चार चेन, झुमका, पांच अंगूठी व 20 हजार नकद चोर उठा ले गए। घटना के समय भाई शंभूनाथ यादव दालान में सोए थे। इसी तरह ऊदपुर गेल्हवा निवासी ब्रह्मदेव पांडेय के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। एक कमरे का ताला तोड़कर बड़े बाक्स में रखे बैग में से एक मांग टीका, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल व 15 हजार रुपये नकद उठा ले गए। जाते-जाते खड़ी बाइक भी उठा ले गये। सुबह जिला प्रोबेशन अधिकारी के घर के पास निर्माणाधीन फोरलेन बाईपास के निकट बॉक्स झाड़ियों में लावारिस हाल में मिला। चोरी की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक धीरेंद्र सोनकर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed