फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case should be filed against the occupier of the pond: DM

तालाब पर कब्जा करने वाले पर दर्ज किया जाए मुकदमा : डीएम

Sun, 07 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case should be filed against the occupier of the pond: DM
जौनपुर। जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस मनाया गया। मछलीशहर तहसील के सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दिवस की अध्यक्षता की। जिलाधिकारी ने बारी-बारी से शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारी को निस्तारण करने के निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि तालाब पर कब्जे की शिकायत मिलने पर जांच कर मुकदमा दर्ज कराएं। पैमाइश के मामलों में जिस व्यक्ति ने सबसे पहले आवेदन किया है उसकी पैमाइश पहले की जाए। यदि कोई सरकारी कर्मचारी से दुर्व्यवहार करता है तो उसे जेल भेजें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पत्थरगड़ी तोड़ने वाले को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के समक्ष 255 मामले आए, इसमें से पांच का निस्तारण मौके पर किया गया और शेष को संबंधित विभाग को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया। तहसील दिवस के दौरान ग्राम मड़वा के राजपति बिंद ने जमीनी विवाद की शिकायत की, इस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार को निर्देश दिया कि शीघ्र मामले का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र देते ही रो पड़ा फरियादी, बोला दो वर्ष से नहीं मिल रहा न्याय
बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव निवासी रविंद्र नाथ मिश्र ने शनिवार को प्रभारी एसडीएम डा. प्रदीप कुमार को प्रार्थना पत्र देते हुए रो पड़े। बताया कि पिछले दो साल से मेरी भूमिधरी को गांव के कुछ लोगों द्वारा जोतने-बोने नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में अब तक कई बार शिकायती पत्र विभिन्न तहसील दिवस एवं थाना दिवस पर दिया है। लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस टीम को सामूहिक रूप से मिलकर प्रार्थना पत्र निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed